Compensation For Without Ticket Traveller's: जिन यात्रियों के पास नहीं था टिकट उन्हें भी मिलेगा मुआवजा, ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर रेलवे का बड़ा ऐलान
रेलवे की इस कदम से दुर्घटना पीड़ितों को राहत मिलने की उम्मीद है. रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने कहा कि जिन यात्रियों के पास टिकट नही था, उन्हें भी मुआवजा दिया जाएगा.
Compensation For Without Ticket Traveller's: उड़ीसा ट्रेन हादसे को लेकर रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है. रेलवे की इस कदम से दुर्घटना पीड़ितों को राहत मिलने की उम्मीद है. रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने कहा कि जिन यात्रियों के पास टिकट नही था, उन्हें भी मुआवजा दिया जाएगा. रेल मंत्री द्वारा घोषित अनुग्रह राशि- मृत्यु के मामले में 10 लाख रुपये, गंभीर चोटों के लिए 2 लाख रुपये और मामूली चोटों के लिए 50,000 रुपये - का त्वरित वितरण सुनिश्चित किया जाएगा.
ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों के बीच हुए भीषण हादसे में अबतक 275 लोगों की मौत हो गई है. दुर्घटना के दो दिन बीत जाने के बाद कई यात्रियों के परिवार वाले अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे हैं. अब तक 180 शवों की पहचान नहीं हो पाई है.
#OdishaTrainAccident - जिन यात्रियों के पास नहीं था टिकट उन्हें भी मिलेगा मुआवजा, ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर रेलवे का बड़ा ऐलान pic.twitter.com/tsHd4U3CJb
— Shubham Rai (@shubhamrai80) June 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2023 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

