Viral Video: सोते वक्त कोबरा ने दो बार डसा, बागपत के होटल कर्मचारी की दर्दनाक मौत; CCTV कैमरे में कैद हुई तस्वीर

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. छपरौली इलाके के एक होटल में सो रहे कर्मचारी को रात में कोबरा सांप ने डस लिया.

Baghpat Shocker: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. छपरौली इलाके के एक होटल में सो रहे कर्मचारी को रात में कोबरा सांप ने डस लिया. मनोज नाम का यह युवक होटल में रसोइया था और रात को होटल में ही सो रहा था. वायरल CCTV वीडियो में साफ दिख रहा है कि सांप ने उसे दो बार डंसा, लेकिन मनोज को उस वक्त इसका अंदाजा नहीं हुआ. डंसने के कुछ देर बाद वह घबराकर बाहर निकला और मदद के लिए चिल्लाने लगा. होटल मालिक उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये घटना लोगों को चौंका रही है और सावधानी बरतने की सीख भी दे रही है कि कभी भी लापरवाही न करें, खासकर खुले में सोने से पहले.

ये भी पढें: Baghpat Video: इंस्टाग्राम पर मिले चैलेंज को 16 साल के लड़के ने किया एक्सेप्ट, अपने दांतों से खींचा 1,500 किलो का ट्रैक्टर, बागपत का वीडियो देखकर लोग हुए हैरान

सोते वक्त कोबरा ने दो बार डसा

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\