News

Baghpat Video: इंस्टाग्राम पर मिले चैलेंज को 16 साल के लड़के ने किया एक्सेप्ट, अपने दांतों से खींचा 1,500 किलो का ट्रैक्टर, बागपत का वीडियो देखकर लोग हुए हैरान

एक दोस्त ने एक लड़के को चैलेंज दे दिया. फिर क्या था,इस चैलेंज को इस 16 साल के लड़के ने एक्सेप्ट कर लिया और इसके बाद उसने ऐसा काम किया, जिसको सोचने पर भी अच्छे अच्छे लोगों के पसीने छुट जाएं.

Baghpat Video: इंस्टाग्राम पर मिले चैलेंज को 16 साल के लड़के ने किया एक्सेप्ट, अपने दांतों से खींचा 1,500 किलो का ट्रैक्टर, बागपत का वीडियो देखकर लोग हुए हैरान
Credit-(X,@nedricknews)

बागपत, उत्तर प्रदेश: एक दोस्त ने एक लड़के को चैलेंज दे दिया. फिर क्या था,इस चैलेंज को इस 16 साल के  लड़के ने एक्सेप्ट कर लिया और इसके बाद उसने ऐसा काम किया, जिसको सोचने पर भी अच्छे अच्छे लोगों के पसीने छुट जाएं. ये घटना बागपत जिले की बताई जा रही है . उसे चैलेंज मिलने के बाद  हनी ने इस चैलेंज को एक्सेप्ट किया और सड़क पर 1,500 किलों के ट्रैक्टर को अपने दांतों से खींचा.

इस नज़ारे को देखकर आसपास खड़े लोग भी हैरान हो गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @nedricknews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: 26 जनवरी के मौके पर ग्वालियर के जवान ने दिखाई ताकत, दांतों से खींची 8 कारें, बाहुबली को देख लोग हुए हैरान

दांतों से खींचा ट्रैक्टर

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक़ गढ़ी कलंजरी का रहनेवाला 16 साल का हनी गुर्जर गाजियाबाद में रहता है और वही पर स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग ले रहा है. वह आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 10वीं क्लास में पढ़ता है. बताया जा रहा है की उसे गाजियाबाद में एक दोस्त ने  चैलेंज दिया था. इस चैलेंज को उसने एक्सेप्ट कर लिया और 1,500 किलों के ट्रैक्टर को करीब 100 मीटर तक अपने दांतों से खींचा.

लड़के के पिता भी है कुश्ती के खिलाड़ी

हनी के पिता अजित भी एक कुश्ती खिलाड़ी है. वे दिल्ली केसरी और जम्मू केसरी का खिताब भी अपने नाम कर चुके है. हनी भी कुश्ती की ट्रेनिंग गाजियाबाद में ले रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद सभी उसकी तारीफें कर रहे है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2025 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).