देश

Uttar Pradesh: राज्य भर में हटाए जाएंगे 'कमर तोड़ू' स्पीड ब्रेकर, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश की जनता कोअब कमर तोड़ू स्पीड ब्रेकर से निजात मिलने वाली है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीमार और गर्भवती महिलाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भर में कमर तोड़ू स्पीड ब्रेकर हटाने और टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनाने का आदेश दिया है.

Uttar Pradesh: राज्य भर में हटाए जाएंगे 'कमर तोड़ू' स्पीड ब्रेकर, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
सीएम योगी (Photo Credits: PTI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की जनता कोअब कमर तोड़ू स्पीड ब्रेकर से निजात मिलने वाली है. सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बीमार और गर्भवती महिलाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भर में कमर तोड़ू स्पीड ब्रेकर हटाने और टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनाने का आदेश दिया है.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया. 'स्पीड ब्रेकर को ‘कमर तोड़ू’ न बनाया जाए. ऐसे स्पीड ब्रेकर बीमार व्यक्तियों व गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हो सकते हैं. प्रदेश में जहां कहीं भी मानक विपरीत स्पीड ब्रेकर बने हैं उन्हें तत्काल हटाया जाए. टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं.'

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2022 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).