Tribute to Bravehearts: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुंछ में शहीद उत्तराखंड के सपूतों को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सेना के वाहन पर हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए चमोली जिले के नायक वीरेंद्र सिंह और पौड़ी गढ़वाल जिले के राइफलमैन गौतम कुमार के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सेना के वाहन पर हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए चमोली जिले के नायक वीरेंद्र सिंह (Virendra Singh) और पौड़ी गढ़वाल जिले के राइफलमैन गौतम कुमार (Gautam Kumar) के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की. दोनों जवानों के पार्थिव शरीर आज देर शाम उनके पैतृक गांव ले जाए जाएंगे. J&K: बारामूला में आतंकियों की कायराना हरकत, अजान दे रहे रिटायर्ड SSP की गोली मारकर की हत्या.
शहीद हुए जवानो का पार्थिव शरीर आज सोमवार को उनके घर पहुंचेगा, जहां पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. गौतम कुमार की तैनाती 89 आर्म्ड कोर में थी, वहीं वीरेंद्र सिंह 15 वीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे.
#WATCH | Dehradun: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami pays tribute to the mortal remains of Naik Virendra Singh of Chamoli district and Rifleman Gautam Kumar of Pauri Garhwal district, who lost their life in the terrorist attack on an army vehicle in the Poonch sector of Jammu… pic.twitter.com/ogvErEQmV7
— ANI (@ANI) December 25, 2023
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर जम्मू कश्मीर में माँ भारती की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैन्यभूमि उत्तराखण्ड के दो वीर सपूतों कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार जी और चमोली के बीरेंद्र सिंह जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्र रक्षा हेतु… pic.twitter.com/4B6vNkm3Er
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2023 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

