Diwali 2022: मध्य रेलवे ने बढ़ाया प्लेटफॉर्म टिकट का दाम, जानें वजह
मध्य रेलवे ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने प्लेटफॉर्म टिकटों के किराए में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है. रेलवे ने त्योहारी सीजन के कारण रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ को रोकने का फैसला किया है. मध्य रेलवे ने 2022 की दिवाली से पहले प्लेटफॉर्म टिकट के किराए में वृद्धि की है.
- Read in
- हिंदी
मध्य रेलवे (Central Railway) ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने प्लेटफॉर्म टिकटों के किराए में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है. रेलवे ने त्योहारी सीजन के कारण रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ को रोकने का फैसला किया है. मध्य रेलवे ने 2022 की दिवाली से पहले प्लेटफॉर्म टिकट के किराए में वृद्धि की है.
मध्य रेलवे ने कहा कि त्योहारों के कारण रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जाती है. रेलवे ने घोषणा की कि यह उपाय अस्थायी होगा. सीएसएमटी, दादर, ठाणे, कल्याण, एलटीटी और पनवेल रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को रोकने के लिए 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्लेटफॉर्म टिकट का किराया बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है.
Heavy rush due to festivals are observed at the stations.
To curb excessive rush of passengers at CSMT, Dadar, Thane, Kalyan, LTT & Panvel Railway stations the fare of Platform ticket is increased to Rs.50/-frm 22.10 to 31.10.'22 (as a temporary measure) at THESE STATIONS ONLY.
— Central Railway (@Central_Railway) October 21, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2022 12:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

