Diwali 2022: मध्य रेलवे ने बढ़ाया प्लेटफॉर्म टिकट का दाम, जानें वजह
Railway Platform (Photo Credit : Twitter)

मध्य रेलवे (Central Railway) ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने प्लेटफॉर्म टिकटों के किराए में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है. रेलवे ने त्योहारी सीजन के कारण रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ को रोकने का फैसला किया है. मध्य रेलवे ने 2022 की दिवाली से पहले प्लेटफॉर्म टिकट के किराए में वृद्धि की है.

मध्य रेलवे ने कहा कि त्योहारों के कारण रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जाती है. रेलवे ने घोषणा की कि यह उपाय अस्थायी होगा. सीएसएमटी, दादर, ठाणे, कल्याण, एलटीटी और पनवेल रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को रोकने के लिए 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्लेटफॉर्म टिकट का किराया बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है.