देश

Liquor Policy Scam Case: मनीष सिसोदिया को कोर्ट से नहीं मिली राहत, दो दिन के लिए बढ़ी CBI रिमांड

दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया की सीबीआई से मिली पांच दिन की रिमांड शनिवार को खत्म होने जा रहा है. जिन्हें एक बार राउज एवेन्यू अदालत में पेश करने के बाद दो दिन के लिए और सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है.

Liquor Policy Scam Case: मनीष सिसोदिया को कोर्ट से नहीं मिली राहत, दो दिन के लिए बढ़ी CBI रिमांड
Manish Sisodia (Photo Credit : Twitter)

Liquor Policy Scam Case: दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया की सीबीआई से मिली पांच दिन की रिमांड शनिवार को खत्म होने जा रहा है. जिन्हें एक बार फिर से राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया गया. जहां पर कोर्ट मामले में सुनवाई करते हुए मनीष सिसोदिया को दो दिन के लिए और सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है. अब उन्हें 6 मार्च तक सीबीआई हिरासत में रहना होगा.

वहीं इससे पहले दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की शनिवार को राउज एवेन्यू जिला अदालत में पेशी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और सीआरपीएफ के जवानों को यहां सीबीआई मुख्यालय के बाहर तैनात किया गया है. बता दें कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी को दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2023 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).