देश

Budget 2023: भारतीय अर्थव्यवस्था ने लगाई ऊंची छलांग, पांचवी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सरकार के प्रयासों से जीवन की गुणवत्ता में सुधार हुआ है. भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 10वीं से 5वीं सबसे सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है.

Budget 2023:  भारतीय अर्थव्यवस्था ने लगाई ऊंची छलांग, पांचवी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत
Nirmala Sitharaman (Photo: ANI)

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सरकार के प्रयासों से जीवन की गुणवत्ता में सुधार हुआ है. भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 10वीं से 5वीं सबसे सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है. वित्त मंत्री ने बताया कि वर्तमान वर्ष के लिए हमारी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7% रहने का अनुमान है, यह विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है. भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है.

वित्त मंत्री ने बताया कि 2014 से सरकार के प्रयासों ने सभी नागरिकों के जीवन की बेहतर गुणवत्ता और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित किया है. प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर 1.97 लाख रुपये हो गई है. इन 9 वर्षों में, भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में बढ़ी है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2023 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).