देश

Uniform Civil Code: तेलंगाना सरकार करेगी UCC का विरोध, सीएम केसीआर बोले- राज्य में नहीं लागू होने देंगे

देशभर में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) पर जारी बहस के बीच बीआरएस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने समान नागरिक सहिंता का विरोध किया है.

Uniform Civil Code: तेलंगाना सरकार करेगी UCC का विरोध, सीएम केसीआर बोले- राज्य में नहीं लागू होने देंगे
K Chandrasekhar Rao | Facebook

देशभर में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) पर जारी बहस के बीच बीआरएस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (CM K Chandrasekhar Rao) ने समान नागरिक सहिंता का विरोध किया है. सीएम चंद्रशेखर राव ने कहा अगर केंद्र सरकार समान नागरिक संहिता पर बिल लाती है तो उनकी सरकार केंद्र के फैसलों को स्पष्ट रूप से खारिज कर देगी. मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का कहना है कि अगर संसद में कोई विधेयक पेश किया जाता है तो तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस समान नागरिक संहिता का विरोध करेगा.

मुख्यमंत्री चंद्रशेखर ने स्पष्ट किया कि तेलंगाना में यूसीसी बिल नहीं लागू होने देंगे. केसीआर ने कहा कि देश में कई धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं और समान नागरिक संहिता एक सही फैसला नहीं है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2023 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).