No Mutton No Marriage: दूल्हे ने रखी 'मटन नहीं तो शादी नहीं' की शर्त, दुल्हन ने खुद तोड़ दी शादी
मटन के कारण किसी की शादी कैंसिल हो गई क्या आप इस बात पर आसानी से विश्वास कर सकते हैं? यह दुर्लभ घटना ओडिशा के संबलपुर जिले से सामने आई है.
मटन के कारण किसी की शादी कैंसिल हो गई क्या आप इस बात पर आसानी से विश्वास कर सकते हैं? यह दुर्लभ घटना ओडिशा के संबलपुर जिले से सामने आई है. संबलपुर की एक युवती की शादी सुंदरगढ़ के एक युवक से हो रही थी. वर पक्ष विवाह स्थल पर पहुंचा जहां उन्हें खाने के लिए मटन नहीं मिला. दूल्हे पक्ष ने मांग की कि दुल्हन के माता-पिता उन्हें मटन परोसें अन्यथा वे शादी रद्द कर देंगे.
घटना के बारे में बात करते हुए दुल्हन ने कहा, "वर पक्ष ने मेरे पिता पर कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए बहस शुरू कर दी. मेरे परिवार वालों ने चिकन और फिश की पेशकश करके उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन वे मटन की अपनी मांग पर अड़े रहे और हमारे साथ दुर्व्यवहार करने लगे. यह मुझे गलत लगा और मैंने उन्हें बिना शादी के लौटने के लिए कहा."
#Bride calls off wedding over #groom’s ‘no mutton no marriage’ demand on mandap #Odisha https://t.co/Jv3KYkuhsR
— OTV (@otvnews) June 14, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2023 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

