देश

MSRTC Strike: महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब के आवास पर फेंका ब्लैक पेंट, 28 अक्टूबर से हड़ताल पर है हजारों कर्मचारी

घाटे में चल रहे महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के राज्य सरकार में विलय की मांग को लेकर कर्मचारियों द्वारा 28 अक्टूबर से शुरू हड़ताल अभी भी जारी है. मंगलवार को जनशक्ति संगठन के 4-5 कार्यकर्ताओं ने राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब के सरकारी आवास पर ब्लैक ऑयल पेंट फेंका. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सभी को हिरासत में ले लिया है. हड़ताल के कारण एमएसआरटीसी के सभी 250 डिपो पर बसों का संचालन बंद है.

MSRTC Strike: महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब के आवास पर फेंका ब्लैक पेंट, 28 अक्टूबर से हड़ताल पर है हजारों कर्मचारी
महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब के सरकारी आवास पर ब्लैक पेंट फेंका (Photo Credits: ANI)

घाटे में चल रहे महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के राज्य सरकार में विलय की मांग को लेकर कर्मचारियों द्वारा 28 अक्टूबर से शुरू हड़ताल अभी भी जारी है. मंगलवार को जनशक्ति संगठन के 4-5 कार्यकर्ताओं ने राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब के सरकारी आवास पर ब्लैक ऑयल पेंट फेंका. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सभी को हिरासत में ले लिया है. हड़ताल के कारण एमएसआरटीसी के सभी 250 डिपो पर बसों का संचालन बंद है. कुछ हफ्ते पहले ही राज्य भर से आए एमएसआरटीसी के सैकड़ों कर्मचारी मुंबई में जमा हुए और अपनी मांग को लेकर आजाद मैदान में एक रैली की थी. लेकिन अब तक राज्य सरकार की और से इस हड़ताल को ख़त्म  करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2021 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).