Biparjoy Cyclone: बिपरजॉय तूफ़ान का असर, पश्चिम रेलवे की 69 ट्रेनें रद्द, 32 को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया
चक्रवात बिपरजॉय का असर महाराष्ट्र और गुजरात में दिखना शुरू हो गए है. क्योंकि दोनों राज्यों में तेज हवाएं चल रही है. चक्रवात बिपरजॉय के असर को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने 69 ट्रेनें को रद्द किया है तो 32 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया है
Biparjoy Cyclone: चक्रवात बिपरजॉय का असर महाराष्ट्र और गुजरात में दिखना शुरू हो गए है. क्योंकि दोनों राज्यों में तेज हवाएं चल रही है. चक्रवात बिपरजॉय के असर को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने 69 ट्रेनें को रद्द किया है तो 32 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया है. पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि चक्रवात बिपरजॉय को देखते हुए 69 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, 32 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है जबकि 26 ट्रेनों को यात्रियों की सुरक्षा और चक्रवात बिपरजोय की शुरुआत के संबंध में ट्रेन संचालन के मद्देनजर एहतियाती उपाय के रूप में शॉर्ट-ऑरजिनेट किया जाएगा.
दरअसल चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का महाराष्ट्र और गुजरात में असर देखने को मिलना शुरू हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 15 जून की शाम तक जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र और कच्छ से टकराएगा. इस वजह से मुंबई के समुद्र में ऊंची लहरें देखने को मिल रही हैं.
Tweet:
#BiparjoyCyclone | 69 trains have been cancelled, 32 trains have been short-terminated while 26 trains will be short-originated as a precautionary measure, in view of the safety of passengers & train operations with respect to the onset of Cyclone Biparjoy: Sumit Thakur, CPRO,…
— ANI (@ANI) June 13, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2023 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

