Bilkis Bano Case: बिलकिस बानो केस पर जल्द सुनवाई करेगा SC, 11 दोषियों की रिहाई के खिलाफ है याचिका
गैंगरेप मामले में दोषियों को राहत देने के खिलाफ बिलकिस बानो की याचिका पर सुनवाई के लिए SC विशेष पीठ गठित करने पर सहमत हो गया है. बिलकिस बानो ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की है.
Bilkis Bano Case: गैंगरेप मामले में दोषियों को राहत देने के खिलाफ बिलकिस बानो की याचिका पर सुनवाई के लिए SC विशेष पीठ गठित करने पर सहमत हो गया है. बिलकिस बानो ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की है. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने भरोसा दिया कि दो जजों की बेंच में जल्द सुनवाई की तारीख तय करेंगे. बता दें कि 2002 में हुए गुजरात दंगों में बिलकिस बानो के 11 गुनाहगारों की समय से पहले रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई थी.
याचिका में मामले के 11 दोषियों को रिहा करने के गुजरात सरकार के आदेश को रद्द करने की मांग की गई है. गौरतलब है कि 2002 के गोधरा कांड के दौरान बिलकिस बानो से रेप और उसके परिवार के लोगों की हत्या के दोषियों को पिछले साल 15 अगस्त को समय से पहले रिहा कर दिया गया था.
SC agrees to constitute special bench for hearing Bilkis Bano's plea against remission to convicts in gang-rape case
— Press Trust of India (@PTI_News) March 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2023 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

