देश

Holi 2024: बिहार में होली के दिन भी शिक्षकों को आना होगा स्कूल, सरकार के आदेश पर भड़के तेजस्वी यादव, CM नीतीश कुमार से की ये मांग

बिहार में होगी के दिन भी शिक्षकों को स्कूल आना होगा. जिस आदेश को लेकर अब तक शिक्षक विरोध कर ही रहे थे. सरकार के इस आदेश का आरजेडी नेता व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी विरोध किया है.

Holi 2024: बिहार में होली के दिन भी शिक्षकों को आना होगा स्कूल, सरकार के आदेश पर भड़के तेजस्वी यादव, CM नीतीश कुमार से की ये मांग
Tejashwi Yadav (Photo Credit: ANI)

बिहार में होगी के दिन भी शिक्षकों को स्कूल आना होगा. शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश को लेकर शिक्षक विरोध कर ही रहे थे. सरकार के इस आदेश का आरजेडी नेता व उपमुख्यमंत्री  तेजस्वी यादव  (Tejashwi Yadav) ने भी विरोध किया है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, एनडीए की बिहार सरकार के आदेशानुसार शिक्षकों को होली के दिन भी उपस्थित रहना है. बिहार में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि होलिकोत्सव अथवा होली अवकाश के दिन जब पूरा राज्य होली मना रहा होगा, तब शिक्षक अपने परिवार से दूर रहेंगे. सीएम को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए. आदेश के अनुसार बिहार के शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए 25 मार्च से 30 मार्च के बीच स्कूल आना पड़ेगा.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2024 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).