Bihar Shocker: स्कूटी पर सीटबेल्ट नहीं लगाने पर ट्रैफिक पुलिस ने शख्स पर लगाया 1000 रुपये का जुर्माना
बिहार में एक व्यक्ति का ट्रैफिक चालान इसलिए काटा गया क्यों कि उसने अपने दोपहिया वाहन को चलाते समय सीटबेल्ट नहीं लगाई थी. घटना बिहार के समस्तीपुर जिले की है.
- Read in
- हिंदी
बिहार में एक व्यक्ति का ट्रैफिक चालान इसलिए काटा गया क्यों कि उसने अपने दोपहिया वाहन को चलाते समय सीटबेल्ट नहीं लगाई थी. घटना बिहार के समस्तीपुर जिले की है. जहां एक व्यक्ति को स्कूटी पर सीट बेल्ट नहीं लगाने का चालान नोटिस भेजा गया है. चालान कटने के 913 दिनों के बाद स्कूटी मालिक को चालान नोटिस मिला है.
स्कूटी मालिक कृष्ण कुमार झा ने कहा कि 27 अप्रैल को ट्रेन से उत्तर प्रदेश के वाराणसी जाने के दौरान उनके फोन पर मैसेज आया कि उनके खिलाफ 1,000 रुपये का ट्रैफिक चालान जारी किया गया है और विवरण की जांच करने पर, यह बताया कि सीट बेल्ट नहीं लगाने पर जुर्माना लगाया गया है. इस बीच, बिहार ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी बलबीर दास ने कहा कि हो सकता है कि चालान किसी तरह की त्रुटि के कारण लगा हो.
Bihar Shocker: Traffic Police Impose Rs 1000 Fine on Man for Not Wearing Seatbelt On Scooty in Samastipur #Bihar #Samastipur #Viral #Scooty #Seatbelt https://t.co/M6kftccoBl
— LatestLY (@latestly) May 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2023 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

