देश

Hindu Temples Vandalized: मेलबर्न में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़, ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने घटना पर जताया दुख

मेलबर्न में दो हिंदू मंदिरों में हुई तोड़फोड़ से हम स्तब्ध हैं और ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी जांच कर रहे हैं. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए हमारे मजबूत समर्थन में घृणित भाषा या हिंसा शामिल नहीं है."

Hindu Temples Vandalized: मेलबर्न में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़, ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने घटना पर जताया दुख
(Photo Credit : Twitter)

Hindu Temples Vandalized: भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ'फेरेल ने मेलबर्न में दो हिंदू मंदिरों की तोड़फोड़ पर दुख व्यक्त किया. आज एक ट्ववीट में उच्चायुक्त ने कहा, "भारत की तरह ऑस्ट्रेलिया एक गौरवशाली और बहुसांस्कृतिक देश है. मेलबर्न में दो हिंदू मंदिरों में हुई तोड़फोड़ से हम स्तब्ध हैं और ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी जांच कर रहे हैं. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए हमारे मजबूत समर्थन में घृणित भाषा या हिंसा शामिल नहीं है."

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में एक मंदिर में खालिस्तानी समर्थकों ने कथित तौर पर तोड़फोड़ की थी. इतना ही नहीं, मंदिर में भारत विरोधी कलाकृतियों को भी बनाया गया है. ये एक सप्ताह में दूसरी ऐसी घटना थी जब ऑस्ट्रेलिया में किसी हिंदू मंदिर पर हमला किया गया था. इससे पहले 12 जनवरी को मेलबर्न में स्वामीनारायण मंदिर को असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2023 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).