देश

CM Yogi on Atiq-Ashraf Murder: सीएम योगी ने फिर दहाड़ा, कहा- यूपी में अब माफिया किसी को डरा, धमका नहीं सकते (Watch Video)

गैंगेस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद सीएम योगी ने माफियाओं को एक बार फिर से धमकाया है. सीएम योगी ने कहा कि अब यूपी में किसी को डराया धमकाया नहीं जा सकता है. इससे पहले लोगों को जो डराया धमकाया जाता था. वह अब नहीं होगा

CM Yogi on Atiq-Ashraf Murder: सीएम योगी ने फिर दहाड़ा, कहा- यूपी में अब माफिया किसी को डरा, धमका नहीं सकते (Watch Video)
Cm Yogi Adityanath's Speech (Photo: Facebook)

CM Yogi on Atiq Murder: गैंगेस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ योगी ने माफियाओं को एक बार फिर से धमकाया है. सीएम योगी ने कहा कि अब यूपी में किसी भी उधमी को डराया धमकाया नहीं जा सकता है. इससे पहले लोगों को जो डराया धमकाया जाता था. वह अब नहीं होगा. वहीं आगे सीएम योगी ने कहा कि 2012 से 2017 के बीच 700 से अधिक दंगे हुए. लेकिन 2017 से लेकर 2023 तक एक जगह भी दंगा नहीं हुआ. क्योंकि वैसी नौबत ही नहीं आई. क्योंकि उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार बेहतरीन क़ानून व्यवस्था की गारंटी देती है.

बता दें कि इससे पहले प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के बाद सीएम योगी ने भरे विधानसभा में धमकी देते हुए कहा था कि माफिया को मिट्टी में मिला दिया जायेगा. सीएम योगी के बयान के करीब दो हफ्ते बाद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में 15 अप्रैल की रात मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाते समय मीडिया और पुलिस के सामने तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2023 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).