Antilia Bomb Scare Case: पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, बीमार पत्नी के लिए 3 हफ्ते की मिली अंतिरम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से एंटीलिया मामले में गिरफ्तार पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को बड़ी राहत मिली है. मनसुख हिरन हत्या मामले में करीब दो साल से जेल में बंद सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को सोमवार तीन हफ्ते के लिए बीमार पत्नी से मिलने को लेकर अंतरिम जमानत दे दी है.
Antilia Bomb Scare Case: सुप्रीम कोर्ट से एंटीलिया मामले में गिरफ्तार पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को बड़ी राहत मिली है. मनसुख हिरन हत्या मामले में करीब दो साल से जेल में बंद सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा को सोमवार तीन हफ्ते के लिए बीमार पत्नी से मिलने को लेकर अंतरिम जमानत दे दी है. इसके पहले उन्होंने बीमार पत्नी से मिलने को लेकर NIA कोर्ट और बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. लेकिन दोनों स्थानों से प्रदीप शर्मा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जमानत को लेकर याचिका दायर की. जिस याचिका को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने प्रदीप शर्मा को अंतरिम जमानत दे दी है.
Tweet:
Antilia Bomb Scare Case: Supreme Court Grants Interim Bail to Former Mumbai Policeman Pradeep Sharma#AntiliaBombScareCase #PradeepSharma #SupremeCourt #InterimBail #FormerMumbaiPolicemanhttps://t.co/xC6ZR6tFQw
— LatestLY (@latestly) June 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2023 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

