तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर अखिलेश यादव पहले ही कर चुके थे भविष्यवाणी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था चुनावों को देखते हुए पीएम मोदी लेंगे ये फैसला
Three Farm Laws: तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मोदी सरकार (Modi Sarkar) पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार के इस फैसले को चुनावी स्टंट बताया.
Three Farm Laws: तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मोदी सरकार (Modi Sarkar) पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार के इस फैसले को चुनावी स्टंट बताया और कहा कि, पंजाब और उत्तर प्रदेश के चुनावों (Uttar Pradesh-Punjab Elections) को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है.
अखिलेश यादव ने पिछले महीने अक्टूबर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की भविष्यवाणी भी की थी कि उत्तर प्रदेश और पंजाब के विधानसभा चुनावों को देखते हुए मोदी सरकार कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा करेगी. लेकिन ये सिर्फ एक चुनावी स्टंट होगा और कुछ नहीं.
बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा करते हुए कहा कि, हम संसद संत्र में तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरु करेंगे और इसे खत्म करेंगे. वहीं इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सर झुका दिया. राहुल गांधी ने कहा कि, अन्याय के खिलाफ ये जीत मुबारक हो, जय हिन्द, जय हिन्द का किसान!
दिनांक 25 अक्टूबर 2021 को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा: pic.twitter.com/9BxThdII0o
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 19, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2021 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

