देश

Air India Express Flight Emergency Landing: एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट के पायलट तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट से हुए रवाना, देखें वीडियो

तमिलनाडु के त्रिची से शारजाह जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में तकनीकी खराबी के बाद विमान को वापस त्रिची हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया. आरंभिक सूचना के अनुसार, विमान में सवार 140 से ज्यादा यात्री सुरक्षित हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स 613 ने शुक्रवार शाम 5.32 बजे त्रिची हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी.

Air India Express Flight Emergency Landing: एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट के पायलट तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट से हुए रवाना, देखें वीडियो
पायलट इकरोम रिफाडली फहमी ज़ैनल और सह-पायलट मैत्रेयी श्रीकृष्ण शितोले (Photo Credits: ANI/Twitter)

AI Express Flight Emergency Landing: तमिलनाडु के त्रिची से शारजाह जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में तकनीकी खराबी के बाद विमान को वापस त्रिची हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया. आरंभिक सूचना के अनुसार, विमान में सवार 140 से ज्यादा यात्री सुरक्षित हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स 613 ने शुक्रवार शाम 5.32 बजे त्रिची हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी. उड़ान भरते ही पायलट को लैंडिंग गियर के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी का पता चला. इसके बाद आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी गई. ढाई घंटे से ज्यादा समय तक विमान ने हवा में चक्कर लगाकर ईंधन कम किया. इसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. जिसके बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट IX 613 के पायलट इकरोम रिफाडली फहमी ज़ैनल और सह-पायलट मैत्रेयी श्रीकृष्ण शितोले तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे से रवाना हो गए हैं.

एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट के पायलट तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट से हुए रवाना:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2024 12:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).