Air India Urination Case: एयर इंडिया विमान में महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी शंकर मिश्रा को मिली जमानत, 6 जनवरी को हुआ था गिरफ्तार
एयर इंडिया विमान में महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी शंकर मिश्रा को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जमानत मिल गई है.
Air India Urination Case: एयर इंडिया विमान में महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी शंकर मिश्रा को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जमानत मिल गई है. दिल्ली पुलिस ने पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में एक महिला पर कथित रूप से पेशाब करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को शंकर मिश्रा की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. मिश्रा पर न्यूयॉर्क-दिल्ली एयर इंडिया के विमान में नशे की हालत में एक बुजुर्ग महिला सहयात्री के ऊपर पेशाब करने का आरोप है.
पक्षकारों की दलीलें सुनने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) हरज्योत सिंह भल्ला ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. उन्होंने कहा कि मिश्रा ने कथित तौर पर जो किया है वह घिनौना है, लेकिन अदालत कानून का पालन करने के लिए बाध्य है.
Tweet:
Patiala House Court grants bail to Shankar Mishra, accused of allegedly urinating on a woman on board an Air India flight from New York to New Delhi on November 26 last year. He was arrested by the Delhi Police on January 6. pic.twitter.com/mrxrYZt3fo
— ANI (@ANI) January 31, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2023 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

