Mumbai-Pune Expressway: टायर फटने से प्राइवेट बस में लगी आग,36 यात्रियों की बाल -बाल बची जान -Video
Mumbai-Pune Expressway पर एक प्राइवेट बस में वडगांव के पास आग लग गई. इस बस में 36 यात्री सवार थे. सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
Mumbai-Pune Expressway पर एक प्राइवेट बस में वडगांव के पास आग लग गई. इस बस में 36 यात्री सवार थे. सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है की बस जैसे ही एक्सप्रेसवे से वडगांव के पास पहुंची , तो बस का टायर फट गया और शॉर्ट सर्किट होने की वजह से बस में आग लग गई. कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया. पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और सभी 36 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. यह घटना सुबह साढ़े सात बजे के आसपास हुई. गांव और पुलिस स्टेशन नजदीक होने के कारण तुरंत ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. यह भी पढ़े :VIDEO: नैनीताल के जंगलों में लगी भीषण आग, बुलाई गई सेना, Mi-17 हेलीकॉप्टर की ली जा रही मदद
देखें वीडियो :
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: A private bus carrying 36 passengers catches fire at Mumbai-Pune expressway near Vadgaon. All the passengers were evacuated in time, and no casualties are reported. pic.twitter.com/Uhcf4IQ27U
— ANI (@ANI) April 27, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2024 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

