News

VIDEO: राजस्थान के बहरोड़ की पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद

राजस्थान में बहरोड़ के रीको फेज-2 स्थित प्लास्टिक पाइप निर्माण की ओरिप्लास्ट कंपनी में आज सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी भयावह थी कि इसकी लपटें और घने काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक देखा जा सकता था.

VIDEO: राजस्थान के बहरोड़ की पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
Credit-(Twitter-X)

राजस्थान, बहरोड़: राजस्थान में बहरोड़ के रीको फेज-2 स्थित प्लास्टिक पाइप निर्माण की ओरिप्लास्ट कंपनी में आज सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी भयावह थी कि इसकी लपटें और घने काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक देखा जा सकता था.आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई. घटना के  बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है. आग लगने के बाद आसपास की कंपनियों को भी अलर्ट दिया गया था. इस आग में किसी भी तरह की जनहानि की कोई खबर सामने नहीं आई है. ये भी पढ़े:Delhi Fire Video: दिल्ली में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां मौजूद

बहरोड़ की पाइप फैक्ट्री में लगी आग 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2024 06:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).