Mumbai Furniture Godown Fire: मुंबई के ओशिवारा फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, 50 से 60 दुकानें जलकर हुई राख, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद (Watch Video)

अंधेरी के पास स्थित ओशिवारा फर्नीचर मार्केट में आज सुबह करीब 11:30 बजे आग लग गई. इस आग में 50 से 60 दुकानें जलकर राख हो गई हैं और काफी नुकसान हुआ है.

मुंबई, महाराष्ट्र: मुंबई के ओशिवारा इलाके में आग लगने की घटना सामने आई है. ओशिवारा के फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई. इस आग में 50 से 60 दुकानें जलकर राख हो गई हैं. लकड़ी का सामान होने की वजह से आग बढ़ती जा रही है. आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग को बुझाने का प्रयास चल रहा है. इस आग की लपटें कई दूर तक देखी जा रही है. आग के बाद परिसर में धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा है. बताया जा रहा है की आग के लगने के बाद मौके पर सिलेंडर भी ब्लास्ट हुआ था. जिसके कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इस घटना के बाद अब तक किसी की जनहानि की कोई खबर सामने नहीं आई है. इस घटना में दुकानदारों का लाखों रूपए का नुकसान हो गया है. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.ये भी पढ़े:Andheri Mumbai Fire: मुंबई के अंधेरी में 12 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग की मौत; सामने आया हादसे का भयावह VIDEO

ओशिवारा के फर्नीचर मार्केट में लगी आग

 

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\