Mumbai Furniture Godown Fire: मुंबई के ओशिवारा फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, 50 से 60 दुकानें जलकर हुई राख, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद (Watch Video)
अंधेरी के पास स्थित ओशिवारा फर्नीचर मार्केट में आज सुबह करीब 11:30 बजे आग लग गई. इस आग में 50 से 60 दुकानें जलकर राख हो गई हैं और काफी नुकसान हुआ है.
मुंबई, महाराष्ट्र: मुंबई के ओशिवारा इलाके में आग लगने की घटना सामने आई है. ओशिवारा के फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई. इस आग में 50 से 60 दुकानें जलकर राख हो गई हैं. लकड़ी का सामान होने की वजह से आग बढ़ती जा रही है. आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग को बुझाने का प्रयास चल रहा है. इस आग की लपटें कई दूर तक देखी जा रही है. आग के बाद परिसर में धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा है. बताया जा रहा है की आग के लगने के बाद मौके पर सिलेंडर भी ब्लास्ट हुआ था. जिसके कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इस घटना के बाद अब तक किसी की जनहानि की कोई खबर सामने नहीं आई है. इस घटना में दुकानदारों का लाखों रूपए का नुकसान हो गया है. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.ये भी पढ़े:Andheri Mumbai Fire: मुंबई के अंधेरी में 12 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग की मौत; सामने आया हादसे का भयावह VIDEO
ओशिवारा के फर्नीचर मार्केट में लगी आग
Mumbai, Maharashtra: A Level-II fire erupted at a furniture godown in Oshiwara Furniture Market, Jogeshwari West. MFB, police, Adani, ward staff, and 108 ambulance responded. The fire was confined to the ground floor, with no injuries reported pic.twitter.com/QKe6YnkVqE
— IANS (@ians_india) February 11, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2025 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

