News

Saharanpur Road Accident: अनियंत्रित होकर डंपर पुल पर जाकर लटका, ड्राइवर और सहायक की बाल बाल बची जान, सहारनपुर का VIDEO आया सामने

सहारनपुर (Saharanpur) में एक अजीब सड़क हादसा सामने आया है. जहांपर एक डंपर (Dumper) सीधे जाकर ब्रिज से टकराया और उसका कैबिन हवा में लटक गया.

Saharanpur Road Accident: अनियंत्रित होकर डंपर पुल पर जाकर लटका, ड्राइवर और सहायक की बाल बाल बची जान, सहारनपुर का VIDEO आया सामने
Credit-(X,@nedricknews)

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: सहारनपुर (Saharanpur) में एक अजीब सड़क हादसा सामने आया है. जहांपर एक डंपर (Dumper) सीधे जाकर ब्रिज से टकराया और उसका कैबिन हवा में लटक गया. इस एक्सीडेंट (Accident) में ड्राइवर और परिचालक की बाल बाल जान बच गई. इस घटना में किसी की भी जनहानि नहीं हुई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें देख सकते है की डंपर का कैबिन का भाग हवा में पुल के बाहर लटक रहा है और उसका पीछे का भाग ब्रिज पर है. इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और डंपर को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @nedricknews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Saharanpur Accident Video: घर के सामने हुए एक्सीडेंट को देखना पड़ा महंगा, थार गाड़ी के नीचे आई महिला, सहारनपुर में बाल बाल बची महिला की जान

डंपर ब्रिज पर लटका 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2025 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).