देश

China Plane Crash: दुर्घटनाग्रस्त हुए चीनी विमान का दूसरा ब्लैक बॉक्स मिला, लेकिन अबतक एक भी यात्री का नहीं मिला शव

दुर्घटनाग्रस्त चीनी पूर्वी विमान का एक ब्लैक बॉक्स क्षतिग्रस्त हालत में मिला है. चीन के गुआनशी प्रांत में सोमवार को हुए हादसे के बाद अब तक कोई जीवित नहीं बचा है. वुझोउ में कठिन पहाड़ी इलाकों और खराब मौसम के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है.

China Plane Crash: दुर्घटनाग्रस्त हुए चीनी विमान का दूसरा ब्लैक बॉक्स मिला, लेकिन अबतक एक भी यात्री का नहीं मिला शव
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pxhere)

China Plane Crash: चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त हुए प्लेन का दूसरा ब्लैक बॉक्स मिला है, जो सोमवार को हादसे का शिकार हुआ था. दूसरे ब्लैक बॉक्स (China Plane Black box)के बारे में माना जा रहा है कि यह दुर्घटनाग्रस्त हुए यात्री विमान का डेटा रिकॉर्डर है. ‘कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर’ (सीवीआर) के रूप में बरामद किये गए पहले ब्लैक बॉक्स का बीजिंग स्थित प्रयोगशाला में विश्लेषण किया जा रहा है. दूसरा ब्लैक बॉक्स में विमान की गति, ऊंचाई और दिशा के अलावा पायलट द्वारा की गई कार्रवाई और महत्वपूर्ण प्रणालियों का प्रदर्शन दर्ज होता है.

बता दें कि सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हुई फ्लाइट एमयू5735 के एक भी यात्री का शव अबतक बरामद नहीं किया गया है. गौरतलब है कि ब्लैक बॉक्स या कॉकपिट रिकॉर्डर में इंजन की आवाज, ‘ऑडियो अलर्ट’ और ‘बैकग्राउंड साउंड’ कैद हो जाते हैं. इसके मिलने से दुर्घटना की वजह पता चल सकती है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2022 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).