India Terror Attack: भारत में 2018 से 5 साल में हुए 761 आतंकी हमले, 308 जवान शहीद, मारे गए 1002 आतंकी, लोकसभा में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद ने दी जानकारी
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय एक लिखित उत्तर में लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि भारत में 2018 और 2022 के बीच पिछले पांच वर्षों में पूर्ववर्ती राज्य में 761 आतंकी हमले हुए. इस अवधि के दौरान 1002 आतंकी मारे गए हैं.
India Terror Attack: गृह राज्य मंत्री नित्यानंद (Nityanand Rai) राय एक लिखित उत्तर में राज्यसभा में जानकारी देते हुए बताया कि भारत में 2018 और 2022 के बीच पिछले पांच वर्षों में पूर्ववर्ती राज्य में 761 आतंकी हमले हुए. जिसमें जम्मू-कश्मीर में कुल 174 नागरिक मारे गए. हालांकि, इसी अवधि में हुई 626 मुठभेड़ों में केंद्र शासित प्रदेश में 35 नागरिक मारे गए. इसी अवधि के दौरान 308 सुरक्षाकर्मी शहीद भी हुए. इस दौरान सुरक्षा बल के जवानों मुहतोड़ जवाब देते हुए 1002 आतंकवादियों को मार गिराया.
वहीं गृह राज्य मंत्री राय ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 5 वर्षों के दौरान केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोई आतंकी हमला नहीं हुआ. इसलिए आतंकी हमलों में हताहतों का सवाल ही नहीं उठता.
Tweet:
A total of 174 civilians were killed in J&K in 761 terror attacks in the erstwhile state in the last five years between 2018 and 2022. However, 35 civilians were killed in the Union Territory in 626 occurred in the same period. The number of security personnel killed…
— ANI (@ANI) August 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2023 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

