Chardham Yatra: 6 दिन में 20 तीर्थयात्रियों की मौत, बीमार व बुजुर्ग श्रद्धालुओं को भारी पड़ रही चार धाम यात्रा
3 मई को चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 20 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है. उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि हृदय संबंधी समस्याओं और ऊंचाई की बीमारी के कारण इन लोगों की जान चली गई.
Chardham Yatra: 3 मई को चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 20 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है. उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि हृदय संबंधी समस्याओं और ऊंचाई की बीमारी के कारण इन लोगों की जान चली गई. यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में 14 यात्रियों की मौत हो चुकी थी. इनमें एक नेपाली मजदूर भी है. इनके अलावा केदारनाथ में पांच और बदरीनाथ में एक श्रद्धालु की मृत्यु की सूचना है. इस तरह छह दिन में 20 तीर्थयात्रियों की मौत ने यात्रा के आयोजकों और प्रशासन को चिंता में डाल दिया है.
केदारनाथ व यमुनोत्री धाम के लिए तीर्थ यात्रियों को कठिन रास्ता तय करना पड़ता है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों से गुजरने वाले पैदल रास्ते में ठंड के साथ ऑक्सीजन की कमी होती है. ऐसे में पैदल चढ़ाई करने में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, अस्थमा से ग्रसित मरीजों को तबीयत बिगड़ने का खतरा रहता है.
20 pilgrims have died since the commencement of Char Dham Yatra on May 3, mostly due to cardiac related issues and altitude sickness: Uttarakhand Health Department
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 10, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2022 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

