Lucknow: सीवर में उतरे 2 सफाई कर्मचारियों की मौत, एक का इलाज जारी, नहीं मिला स्ट्रेचर तो बाइक से पहुंचाया अस्पताल
3 सफाई कर्मचारी सीवर की सफाई के लिए उतरे थे. इसी बीच दो सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई. जबकि एक सफाई कर्मचारी का इलाज अभी भी जारी है.
लखनऊ: सहादतगंज के गुलाब नगर इलाके में 2 सफाई कर्मचारियों की मौत का मामला सामने आया है. 3 सफाई कर्मचारी सीवर की सफाई के लिए उतरे थे. इसी बीच दो सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई. जबकि एक सफाई कर्मचारी का इलाज अभी भी जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा बताया गया कि सीवर सफाई के लिए उतरे कर्मियों के पास कोई भी सुरक्षा उपकरण नहीं था. घटना के ट्रामा सेंटर पहुंचे सफाई कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया. घटना के बाद से सुपरवाईजर अमित मौके से फरार हो गया है.
घटना पर कांग्रेस नेता अजय राय ने ट्वीट करते हुए कहा कि "सीवर में फंसे तीन कर्मचारियों में से दो की मौत हो गई, किसी तरह की सुविधा ना होने के कारण यह घटना घटी, जो कि लखनऊ नगर निगम की एक बहुत बड़ी लापरवाही दर्शाती है. स्वास्थ्य के नाम पर करोड़ों खर्च करने वाली सरकार, सुविधा के नाम पर स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं करा सकी."
सीवर में फंसे तीन कर्मचारियों में से दो की मौत हो गई, किसी तरह की सुविधा ना होने के कारण यह घटना घटी, जो कि लखनऊ नगर निगम की एक बहुत बड़ी लापरवाही दर्शाती है।
स्वास्थ्य के नाम पर करोड़ों खर्च करने वाली सरकार, सुविधा के नाम पर स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं करा सकी। pic.twitter.com/TQzhyqrasw
— Ajay Rai (@kashikirai) March 29, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2022 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

