LPG Cylinder Price Hike: अप्रैल के पहले ही दिन लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें- नई कीमत
देश में 19 किलो ग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस की कीमत में 250 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई. इससे रेस्टोरेंट या होटल में खाना खाना महंगा हो सकता है.
Commercial LPG Gas Price Hike: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों 2022 (Assembly Election 2022) के बाद आम लोगों पर महंगाई का बोझ फिर से बढ़ गया है. देश में 19 किलो ग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस (Commercial LPG Gas) की कीमत में 250 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई. इससे रेस्टोरेंट या होटल में खाना खाना महंगा हो सकता है. आज से इसकी कीमत 2253 रुपये होगी. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा नहीं किया गया है. इससे पहले एक मार्च को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 105 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी,22 मार्च को 9 रुपये सस्ता हुआ था.
पेट्रोल-डीजल
पेट्रोल और डीजल (Petrol-diesel) की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है. इससे पहले 10 दिन में इनकी कीमत नौ बार बढ़ाई गई थी. पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला 22 मार्च को शुरू हुआ था. 31 मार्च तक नौ किस्तों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 6.40 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है.
CNG-PNG
सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित प्राकृतिक गैस (Natural Gas) की कीमत बढ़ाकर दोगुने से अधिक कर दी है. नई कीमत एक अप्रैल से लेकर 30 सितंबर 2022 तक लागू होगी. उत्पादित गैस की कीमत मौजूदा के 2.90 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (यूनिट) से बढ़ाकर 6.10 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट कर दी गई है.
19 kg commercial cooking gas LPG price hiked by Rs 250 per cylinder. It will now cost Rs 2253 effective from today. No increase in the prices of domestic gas cylinders. pic.twitter.com/h8acfRh6mn
— ANI (@ANI) April 1, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2022 08:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

