मनोरंजन

Game Changer Box Office Collection Week 1: राम चरण-कियारा आडवाणी की 'गेम चेंजर' की शुरुआत धीमी, हिंदी सर्किट में सकारात्मक प्रतिक्रिया के बावजूद उम्मीदों में नहीं उतरी खरी

राम चरण और कियारा आडवाणी अभिनीत एस शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म 'गेम चेंजर' ने हिंदी सर्किट में सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल की है, लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है.

Game Changer Box Office Collection Week 1: राम चरण-कियारा आडवाणी की 'गेम चेंजर' की शुरुआत धीमी, हिंदी सर्किट में सकारात्मक प्रतिक्रिया के बावजूद उम्मीदों में नहीं उतरी खरी
Saregama Tamil (Photo Credits: Youtube)

Game Changer Box Office Collection Week 1: राम चरण और कियारा आडवाणी अभिनीत एस शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म 'गेम चेंजर' ने हिंदी सर्किट में सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल की है, लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है. बड़े बजट और काफी प्रत्याशा के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने शुरुआती वीकेंड में 26.59 करोड़ का कलेक्शन किया. शुक्रवार को 8.64 करोड़, शनिवार को 8.43 करोड़ और रविवार को 9.52 करोड़ का आंकड़ा दर्ज हुआ. हालांकि यह कुल राशि सम्मानजनक है, लेकिन बड़े बजट और प्रचार के हिसाब से यह अपेक्षाओं से कम आंकी गई है.

फिल्म समीक्षकों और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिलने के बावजूद फिल्म को वो रफ्तार नहीं मिल पाई जो आमतौर पर ऐसे प्रोजेक्ट्स के लिए जरूरी होती है. हिंदी सर्किट में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद वीकेंड के आंकड़े उस तरह की ग्रोथ या उछाल नहीं दिखा सके जो बड़े बजट की फिल्म के लिए अपेक्षित होती है. फिल्म निर्माता और टीम को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिल्म बेहतर प्रदर्शन करेगी. 'गेम चेंजर' का भविष्य अब माउथ पब्लिसिटी और दर्शकों के जुड़ाव पर निर्भर करेगा.

'गेम चेंजर' का एक हप्ते का कलेक्शन:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2025 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).