तेजा सज्जा की अगली पैन-इंडिया फिल्म 'Mirai' की रिलीज डेट आई सामने, 1 अगस्त 2025 को होगी सिनेमाघरों में देगी दस्तक (View Poster)
'हनु-मान' से पैन-इंडिया स्टार बने तेजा सज्जा (Teja Sajja) अब एक और बड़े प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. उनकी अगली फिल्म 'मिराई' की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है. यह जबरदस्त एक्शन-एडवेंचर फिल्म 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
'Mirai' Release Date: 'हनु-मान' से पैन-इंडिया स्टार बने तेजा सज्जा (Teja Sajja) अब एक और बड़े प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. उनकी अगली फिल्म 'मिराई' की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है. यह जबरदस्त एक्शन-एडवेंचर फिल्म 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. 'मिराई' का निर्देशन कार्तिक घट्टमनेनी (Karthik Gattamneni) कर रहे हैं और इसे टीजी विश्व प्रसाद (TG Vishwa Prasad) और कृति प्रसाद (Krithi Prasad) प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में तेजा सज्जा के अलावा मनोज मांचू (Manoj Manchu) और ऋतिका नायक (Ritika Nayak) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
इस पैन-इंडिया फिल्म को 8 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, जिसमें तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, मराठी और चीनी भाषा शामिल हैं. मेकर्स के अनुसार, 'Mirai' एक हाई-ऑक्टेन एक्शन और विजुअल एक्सपीरियंस देने वाली फिल्म होगी, जो भारतीय सिनेमा में एक नया आयाम स्थापित करेगी. तेजा सज्जा की पिछली फिल्म 'HANU-MAN' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और अब 'Mirai' से भी ऐसी ही उम्मीदें लगाई जा रही हैं.
1 अगस्त को सिनेमाघरों में 'मिराई'
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2025 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

