बॉलीवुड

Sameer Wankhede Befitting Reply To Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की फिल्म'जवान' के डायलॉग 'बेटे को हाथ लगाने से पहले' पर समीर वानखेड़े ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, बताया 'सड़क छाप' डायलॉग

सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें समीर वानखेड़े से पूछा जाता है कि आप जवान फिल्म के डायलॉग 'बेटे को हाथ लगाने से पहले' को कैसे देखते हैं? इस पर समीर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मुझे यह रोडसाइड डायलॉग लग रहा है.

Sameer Wankhede Befitting Reply To Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की फिल्म'जवान' के डायलॉग 'बेटे को हाथ लगाने से पहले' पर समीर वानखेड़े ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, बताया 'सड़क छाप' डायलॉग
Sameer Wankhede and Shah Rukh Khan (Photo Credits: Instagram)

 

Sameer Wankhede Befitting Reply To Shah Rukh Khan: शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाया था. एटली कुमार द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में एक डायलॉग था 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर', जिसे शाहरुख खान के मुंह से सुनने के बाद कई दर्शकों ने अनुमान लगाया था कि यह डॉयलॉग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस से जुड़ा है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी बातें हुई थीं. अब समीर ने इस डॉयलॉग पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया प्रगट की है. समीर वानखेड़े आर्यन खान ड्रग्स केस में जांच अधिकारी थे. Dunki Review: बेजान ह्यूमर राजकुमार हिरानी की 'डंकी' पर पड़ा भारी, फिल्म के अनछुए मुद्दे और शाहरुख खान की शानदार अदाकारी ने बचाई लाज!

सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें समीर वानखेड़े से पूछा जाता है कि आप जवान फिल्म के डायलॉग 'बेटे को हाथ लगाने से पहले' को कैसे देखते हैं? इस पर समीर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मुझे यह  रोडसाइड डायलॉग लग रहा है. मैं न फिल्में देखता हूं न डायलॉग सुनता हूं.अगर मेरे ऊपर किसी ने यह चीज कही है तो अंग्रेजी में एक बात है जो मैं कहता हूं, हमने बहुत घर और ब्रिज जलाए हैं और मैं उन जले हुए घरों और ब्रिज पर नाच करता हूं. और मुझे यह कहने में कोई डर नहीं हैं, तो कृपया मुझे न डराएं. Dunki Fever: शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ हुई रिलीज, फर्स्ट डे-फर्स्ट शो देखने के लिए बेताब दिखे फैंस; देखें VIDEO

वानखेड़े ने आगे कहा, जब खाकी और कंधे पर शेर पहनते हैं तो डर किस बात का है. मैं एक वेल ट्रेंड शार्प शूटर हूं. साथ ही उन्होंने शाहरुख खान को लेकर कहा कि मैं भी उन्हें पहले से जानता था और वो भी मुझे जानते थे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2023 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).