बॉलीवुड

Sonnalli Seygall Announces Baby Girl's Name: 'प्यार का पंचनामा' फेम सोनाली सहगल बनीं मां, बेटी के नाम ने खींचा सबका ध्यान

'प्यार का पंचनामा' फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल और उनके पति अशेष एल. सजनानी के घर खुशी का माहौल है. गुरुवार को इस कपल ने अपनी पहली बेटी का स्वागत किया.

Sonnalli Seygall Announces Baby Girl's Name: 'प्यार का पंचनामा' फेम सोनाली सहगल बनीं मां, बेटी के नाम ने खींचा सबका ध्यान
Sonnalli Seygall (Photo Credits: Instagram)

Sonnalli Seygall Announces Baby Girl's Name: 'प्यार का पंचनामा' फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल और उनके पति अशेष एल. सजनानी के घर खुशी का माहौल है. गुरुवार को इस कपल ने अपनी पहली बेटी का स्वागत किया. सोनाली और अशेष ने पिछले साल शादी की थी और इस साल अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. अब कपल ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है. उन्होंने अपनी नन्ही परी का नाम 'शुकर' रखा है. सोशल मीडिया पर इस खबर को साझा करते हुए कपल ने अपने फैन्स और शुभचिंतकों को यह जानकारी दी. सोनाली और अशेष की इस नई शुरुआत के लिए उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं.

सोनाली ने अपने अभिनय करियर में 'प्यार का पंचनामा' जैसी हिट फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. अब उनके मातृत्व की यह नई यात्रा उनके जीवन का एक खास और खूबसूरत अध्याय है.

सोनाली सहगल ने बेटी के नाम का किया ऐलान:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonnalli A Sajnani (@sonnalliseygall)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2024 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).