Protesters Disrupt Screening of Adipurush: हिंदू संगठन के सदस्यों ने नालासोपारा में बाधित की आदिपुरुष की स्क्रीनिंग, मल्टीप्लेक्स कर्मचारी और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई तीखी बहस (Watch Video)
रविवार, 18 जून को पालघर के नालासोपारा में एक मल्टीप्लेक्स में अराजक स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि कुछ हिंदू संगठनों के सदस्यों ने फिल्म आदिपुरुष की स्क्रीनिंग के दौरान हंगामा किया. प्रदर्शनकारियों ने फिल्म की स्क्रीनिंग को बाधित कर दिया.
Protesters Disrupt Screening of Adipurush: रविवार, 18 जून को पालघर के नालासोपारा में एक मल्टीप्लेक्स में अराजक स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि कुछ हिंदू संगठनों के सदस्यों ने फिल्म आदिपुरुष की स्क्रीनिंग के दौरान हंगामा किया. प्रदर्शनकारियों ने फिल्म की स्क्रीनिंग को बाधित कर दिया, मल्टीप्लेक्स कर्मचारियों के साथ तीखी बहस हुई और नारेबाजी की. इस घटना के कारण फिल्म की स्क्रीनिंग में अस्थायी रुकावट आई, जिससे दर्शकों को असुविधा का सामना करना पड़ा और एक डर का माहौल तैयार हुआ. आदिपुरुष में प्रभास और कृति सेनन प्रमुख भूमिका में हैं, फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को अपने डायलॉग्स की वजह से विरोध का लगातार सामना करना पड़ रहा है.
देखें वीडियो:
#WATCH | Maharashtra | Members of a few Hindu organisations created a ruckus at a multiplex in Nalasopara, Palghar on Sunday, 18th June while the film #Adipurush was being screened there. The protesters stopped the screening of the film, raised slogans and entered into a verbal… pic.twitter.com/b7BBDKPigm
— ANI (@ANI) June 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2023 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

