बॉलीवुड

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर शाहरुख खान ने तिरंगे को किया सलाम, बोले - 'संविधान के मूल्यों को बनाए रखें' (View Pic)

बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान ने इस गणतंत्र दिवस के मौके पर इंस्टाग्राम पर अपनी एक प्रेरणादायक पोस्ट साझा की है. तस्वीर में शाहरुख खान अपने बंगले 'मन्नत' की छत पर खड़े होकर तिरंगे को सलाम करते नजर आ रहे हैं.

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर शाहरुख खान ने तिरंगे को किया सलाम, बोले - 'संविधान के मूल्यों को बनाए रखें' (View Pic)
Shah Rukh Khan (Photo Credits: Instagram)

Republic Day 2025: बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान ने इस गणतंत्र दिवस के मौके पर इंस्टाग्राम पर अपनी एक प्रेरणादायक पोस्ट साझा की है. तस्वीर में शाहरुख खान अपने बंगले 'मन्नत' की छत पर खड़े होकर तिरंगे को सलाम करते नजर आ रहे हैं. शाहरुख ने पोस्ट में लिखा, "इस गणतंत्र दिवस पर, हम सभी खुद से वादा करें कि हम एक ऐसा भारत बनाएंगे जिसे आने वाली पीढ़ियों को गर्व के साथ सौंपा जा सके. संविधान के मूल्यों को बनाए रखें और गर्व के साथ सिर ऊंचा रखें. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं. जय हिंद." Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर अक्षय कुमार ने फैंस को किया प्रेरित, बोले- भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का समय

तस्वीर में शाहरुख सफेद शर्ट पहने हुए हैं और उनके पीछे भारतीय तिरंगा शान से लहराता हुआ नजर आ रहा है. यह फोटो उनके बंगले 'मन्नत' की छत पर ली गई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. शाहरुख की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, "SRK सर रिस्पेक्ट बटन", तो वहीं दूसरे ने लिखा, "आ गई पठान की पोस्ट". कुछ लोगों ने शाहरुख की इस देशभक्ति भरी भावना की तारीफ करते हुए उन्हें सलाम किया है.

किंग खान का तिरंगे को सलाम:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2025 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).