बॉलीवुड

Mere Husband Ki Biwi Trailer Out: अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह स्टारर 'मेरे हसबैंड की बीवी' का ट्रेलर रिलीज, 21 फरवरी को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का निर्देशन मुद्दसर अजीज ने किया है और यह 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

Mere Husband Ki Biwi Trailer Out: अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह स्टारर 'मेरे हसबैंड की बीवी' का ट्रेलर रिलीज, 21 फरवरी को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)
Mere Husband Ki Biwi, Pooja Entertainment (Photo Credits: Youtube)

Mere Husband Ki Biwi Trailer Out: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का निर्देशन मुद्दसर अजीज ने किया है और यह 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. ट्रेलर की बात करें तो यह एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी लगती है, जिसमें शादी, रिश्ते और उलझनों को दिखाया गया है. अर्जुन कपूर एक ऐसे शख्स के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो दो महिलाओं के बीच फंसा हुआ है. भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की मौजूदगी फिल्म को दिलचस्प बना रही है, लेकिन ट्रेलर देखकर कुछ खास उम्मीदें नहीं लगाई जा सकतीं.

फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं. कुछ लोगों को इसकी कॉमेडी दिलचस्प लगी, तो कुछ ने कहा कि यह कहानी बॉलीवुड में पहले भी कई बार देखी जा चुकी है. अब देखना यह होगा कि फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती है.

देखें 'मेरे हसबैंड की बीवी' का ट्रेलर:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2025 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).