Manoj Bajpayee Visits Mahakaleshwar Temple: 'भैय्या जी' की रिलीज से पहले महाकाल की शरण में पहुंचे मनोज बाजपेयी, भोलेनाथ से मांगा फिल्म की सफलता का आशिर्वाद (View Pic)
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपनी 100वीं फिल्म 'भैय्या जी' की रिलीज से पहले उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की. उनके साथ फिल्म के निर्माता विनोद भानुशाली, समीक्षा शेल ओसवाल और विक्रम खाखा भी मौजूद थे.
Manoj Bajpayee Visits Mahakaleshwar Temple: अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपनी 100वीं फिल्म 'भैय्या जी' की रिलीज से पहले उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की. उनके साथ फिल्म के निर्माता विनोद भानुशाली, समीक्षा शेल ओसवाल और विक्रम खाखा भी मौजूद थे. मनोज बाजपेयी ने विधि विधान से भगवान महाकाल की पूजा की और फिल्म की सफलता की कामना की. 'भैय्या जी' 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. मनोज बाजपेयी की इस धार्मिक यात्रा ने उनके प्रशंसकों को प्रभावित किया है और फिल्म के प्रति उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. 100वीं फिल्म के रूप में 'भैय्या जी' मनोज बाजपेयी के करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने वाली है. Bhaiyya Ji Trailer: मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म 'भैय्या जी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 24 मई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)
देखें मनोज बाजपेयी की तस्वीर:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2024 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

