टीवी

ED Summons to Kapil Sharma-Huma Qureshi: कॉमेडियन कपिल शर्मा-हुमा कुरेशी को महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में ED ने भेजा नोटिस, पूछताछ एक लिए बुलाया

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच तेज होते जा रही है. फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर को पूछताछ के लिए नोटिस भेजने के बाद ईडी ने कपिल शर्मा और फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरेशी को नोटिस भेजा हैं

ED Summons to Kapil Sharma-Huma Qureshi: कॉमेडियन कपिल शर्मा-हुमा कुरेशी को महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में ED ने भेजा नोटिस, पूछताछ एक लिए बुलाया
Photo Credits ANI

ED Summons Kapil Sharma-Huma Qureshi: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेत्री हुमा कुरेशी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में रणबीर के बाद कपिल शर्मा और हुमा कुरेशी से पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है. ईडी ने अपने नोटिस में  रणबीर कपूर  को 6 अक्टूबर को पेश के लिए तलब किया था. लेकिन  रणबीर कपूर ईडी के सामने पेश नहीं हुए और जांच एजेंसी से जुड़े अधिकारी पूरे दिन उनका इंतजार करते रहे. वहीं पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन जुआ ऐप महादेव बुक मनी लॉन्ड्रिंग मामले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता, भोपाल, मुंबई में तलाशी के बाद 417 करोड़ रुपये जब्त किए थे.

वित्तीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि ईडी ने हाल ही में कोलकाता, भोपाल, मुंबई आदि शहरों में महादेव ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ व्यापक तलाशी ली और बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सबूत हासिल किए और 417 करोड़ रुपये केआय को फ्रीज या जब्त कर लिया है.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2023 10:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).