Fighter Box Office Collection Day 4: 'फाइटर' ने पहले वीकेंड में किया 123 करोड़ का शानदार कलेक्शन, आज होगी असली परीक्षा!
फाइटर की असली परीक्षा आज सोमवार से शुरू होगी. यह फिल्म के लिए मेक-ऑर-ब्रेक डे होगा. फिल्म को अगर आगे भी अच्छा प्रदर्शन करना है तो उसे सोमवार को भी मजबूत कलेक्शन करना होगा.
Fighter Box Office Collection Day 4: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर ने बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म ने चार दिनों में कुल 123.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो कि काफी अच्छा है. हालांकि, फिल्म का बिजनेस दो हिस्सों में बंटा हुआ है. शहरी केंद्रों में फिल्म का प्रदर्शन उत्कृष्ट से लेकर बहुत अच्छा रहा है, लेकिन मास पॉकेट्स और सिंगल स्क्रीन में फिल्म अभी तक अपनी पूरी क्षमता का दोहन नहीं कर पाई है. आने वाले दिनों में फिल्म को मेट्रो, नॉन-मेट्रो और मास बेल्ट में मजबूत प्रदर्शन करने की जरूरत है. 69th Filmfare Awards 2024: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेस्ट एक्टर एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड किया अपने नाम, स्टेज पर साथ में की शिरकत (Watch Video)
फिल्म की असली परीक्षा आज सोमवार से शुरू होगी. यह फिल्म के लिए मेक-ऑर-ब्रेक डे होगा. फिल्म को अगर आगे भी अच्छा प्रदर्शन करना है तो उसे सोमवार को भी मजबूत कलेक्शन करना होगा. सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में ऋतिक और दीपिका के अलावा अनिल कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं.
#Fighter packs an IMPRESSIVE TOTAL in its *extended weekend*… The trending on Sat and Sun - after #RepublicDay holiday - has certainly instilled hope and confidence… Thu 24.60 cr, Fri 41.20 cr, Sat 27.60 cr, Sun 30.20 cr. Total: ₹ 123.60 cr. #India biz. #Boxoffice
The biz of… pic.twitter.com/pCLOD4Ykh3
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 29, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2024 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

