VIDEO: एक्टर गोविंदा के घर के बाहर फैन ने लगाया पोस्टर, जल्द स्वस्थ होने की कामना की
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा के घर के बाहर उनके एक फैन ने पोस्टर लगाकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. दरअसल, बीते मंगलवार को गोविंदा एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का शिकार हो गए थे.
Govinda Bullet Injury: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा के घर के बाहर उनके एक फैन ने पोस्टर लगाकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. दरअसल, बीते मंगलवार को गोविंदा एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का शिकार हो गए थे. एक्टर को खुद के हाथों से पैर में गोली लग गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. हालांकि, अब एक्टर के हालत में सुधार हो गया है. फैंस ने सोशल मीडिया पर भी उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की थी और अब घर के बाहर पोस्टर लगाकर अपना प्यार जताया है. गोविंदा के परिवार ने भी सभी प्रशंसकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी दुआओं और प्यार से एक्टर अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं.
एक्टर गोविंदा के घर के बाहर फैन ने लगाया पोस्टर
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2024 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

