बॉलीवुड

Alka Yagnik Birthday: बॉलीवुड की बेमिसाल सिंगर अलका याग्निक, जिन्होंने अपनी जादुई आवाज से किया सबके दिलों पर राज

अलका याग्निक ने विभिन्न भाषाओं में 2400 से अधिक गाने गाए हैं. वह हिंदी फिल्म उद्योग में सबसे अधिक सक्रिय हैं. वह चार दशकों से इंडस्ट्री में हैं, और अभी भी उनकी आवाज ताजा है और लोगों को पसंद आती है.

Alka Yagnik Birthday: बॉलीवुड की बेमिसाल सिंगर अलका याग्निक, जिन्होंने अपनी जादुई आवाज से किया सबके दिलों पर राज
अलका याग्निक (Photo Credits: Instagram)

Alka Yagnik Birthday: अपनी जादुई आवाज से सबके दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की मशहूर सिंगर (Bollywood Singer) अलका याग्निक (Alka Yagnik) आज यानी 20 मार्च को अपना 59वां जन्मदिन (Alka Yagnik 59th Birthday) मना रही हैं. अलका याग्निक का जन्म 20 मार्च 1966 को कोलकाता में एक गुजराती परिवार में हुआ था. उन्होंने महज 6 साल की उम्र में काम करना शुरु कर दिया था, लेकिन उन्हें 14 साल की उम्र में अपना पहला सिंगिंग ब्रेक मिला था. अलका याग्निक अपने करियर में चार दशकों तक सिनेमा के साथ-साथ लोगों के दिलों पर राज करती आई हैं और अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं. फिलहाल अब उन्होंने गाना छोड़ दिया है.

अलका याग्निक के जन्मदिन के इस खास अवसर पर प्रसार भारती अभिलेखागार ने अलका याग्निक को एक प्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायिका के रूप में प्रस्तुत किया है. जिन्होंने विभिन्न भाषाओं में 2400 से अधिक गाने गाए हैं. वह हिंदी फिल्म उद्योग में सबसे अधिक सक्रिय हैं. वह चार दशकों से इंडस्ट्री में हैं, और अभी भी उनकी आवाज ताजा है और लोगों को पसंद आती है. वह पिछले तीन दशकों में सबसे अधिक सक्रिय थीं. उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्मफेयर पुरस्कार आदि जैसे विभिन्न पुरस्कार जीते हैं. यह भी पढ़ें: Alka Yagnik को हुई ये बीमारी, सिंगर को सुनाई देना हुआ बंद

अलका याग्निक का 59वां जन्मदिन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prasar Bharati Archives (@pbarchives)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2025 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).