Alka Yagnik बनीं Youtube पर दुनिया में सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली गायिका, फैंस का किया शुक्रिया, कहा- 'आपके बिना यह संभव नहीं'
बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक ने अपने नाम अब एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज करवाया है जिसके बाद हर भारतीय उनपर गर्व करेगा. अलका याग्निक कोई छोटा- मोटा नाम नहीं है बल्कि वो बॉलीवुड की सबसे कामयाब सिंगर्स में से एक हैं
बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक (Alka Yagnik) अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने 2022 में यूट्यूब पर 15.3 बिलियन स्ट्रीम्स के साथ दुनिया की सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली सिंगर बन गई हैं. इस रेस में अलका ने दुनिया भर में पॉपुलर साउथ कोरियन बीटीएस को भी पछाड़ दिया है. इस रिकार्ड को कायम करने के बाद फैंस उन्हें बधाई पर बधाई दे रहे हैं. वहीं अलका याग्निक ने अपने उन फैंस का शुक्रिया अदा करने के साथ कहा कि आपके बिना यह संभव नहीं है.
बता दें कि अलका याग्निक कोई छोटा- मोटा नाम नहीं है बल्कि वो बॉलीवुड की सबसे कामयाब सिंगर्स में से एक हैं. अलका याग्निक ने अपनी सुरीली आवाज में बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए हैं. 90वें के दौर में अलका की आवाज का जादू पूरी दुनिया पर चला था जो आजतक कायम हैं
देखे:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2023 11:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

