Article 370 Banned in Gulf Countries: यामी गौतम स्टारर 'आर्टिकल 370' गल्फ देशों में हुई बैन, फिल्म कश्मीर के जटिल मुद्दे पर डालती है प्रकाश!
'आर्टिकल 370' को गल्फ देशों इराक, कुवैत, बहरीन, ओमान, कतर, दोहा, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में बैन कर दिया गया है. फिल्म के बैन होने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फिल्म कश्मीर के मुद्दे पर आधारित होने के कारण बैन की गई है.
Article 370 Banned in Gulf Countries: एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' रिलीज के बाद से ही काफी सुर्खियां बटोर रही है. कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाए जाने पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. लेकिन, इसी बीच 'आर्टिकल 370' को गल्फ देशों इराक, कुवैत, बहरीन, ओमान, कतर, दोहा, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में बैन कर दिया गया है. फिल्म के बैन होने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फिल्म कश्मीर के मुद्दे पर आधारित होने के कारण बैन की गई है. गल्फ देशों में इस मुद्दे को लेकर काफी संवेदनशीलता है. फिल्म ने रिलीज के 3 दिनों में 34.71 करोड़ का कारोबार कर लिया है. Article 370 Review: यामी गौतम और प्रियामणि की दमदार अदाकारी के साथ 'आर्टिकल 370' कश्मीर के जटिल मुद्दे पर डालती है प्रकाश!
In a recent turn of events, 'Article 370', starring Yami Gautam, has been banned in Gulf countries.
Read: https://t.co/ScDPwdhXh2#YamiGautam #Article370Movie #Ban @yamigautam pic.twitter.com/4g8p5oUfMP
— IndiaToday (@IndiaToday) February 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2024 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

