Akshara Singh Visits Kashi Vishwanath: भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह पहुंचीं काशी विश्वनाथ के दर्शन करने, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें (View Pics)
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हाल ही में वाराणसी पहुंचीं, जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए. अक्षरा ने इस खास मौके की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
Akshara Singh Visits Kashi Vishwanath: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हाल ही में वाराणसी पहुंचीं, जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए. अक्षरा ने इस खास मौके की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. अक्षरा सिंह ने इन तस्वीरों में ट्रेडिशनल लुक अपनाया हुआ है. वह सिंपल लेकिन ग्रेसफुल साड़ी में नजर आईं और माथे पर चंदन व तिलक लगाए हुए दिखीं. सोशल मीडिया पर उनकी इस स्प्रिचुअल साइड को देख फैंस काफी प्रभावित हुए और उनकी तस्वीरों पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं. भोजपुरी स्टार Akshara Singh ने ब्लैक गाउन में गिराई बिजली, एक्ट्रेस के किलर पोज ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान (View Pics)
अक्षरा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "हर-हर महादेव. बाबा के दर्शन कर मन को अपार शांति मिली." फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ लिखकर अपनी भक्ति जाहिर की. बता दें कि अक्षरा सिंह सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि धार्मिक भावनाओं से भी जुड़ी हुई हैं. इससे पहले भी उन्हें कई बार मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हुए देखा गया है. उनकी यह लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
अक्षरा सिंह ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन:
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)