Yaad Aati Hai Song: 'याद आती है' गाने के साथ Abhishek Singh और Harrdy Sandhu आए साथ, गाने के जरिए दिया उन ऑफिसर्स को ट्रिब्यूट जो अपने प्रियजानों को खो चुके हैं (Watch Video)
मल्टी टैलेंटेड एक्टर अभिषेक सिंह एक बार फिर संगीत प्रेमियों को प्रभावित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं क्योंकि उन्होंने एक गाने के लिए खूबसूरत अस्मिता सूद और म्यूजिक मैस्ट्रो हार्डी संधू के साथ हाथ मिलाया हैं.
Yaad Aati Hai Song: मल्टी टैलेंटेड एक्टर अभिषेक सिंह एक बार फिर संगीत प्रेमियों को प्रभावित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं क्योंकि उन्होंने एक गाने के लिए खूबसूरत अस्मिता सूद और म्यूजिक मैस्ट्रो हार्डी संधू के साथ हाथ मिलाया हैं. 'याद आती है' नाम का ये गाना लोगों के दिलों को झकझोरने वाला है. इस गाने में अभिषेक डैसिंग अवतार में नजर आए हैं. वैसे अभिषेक सिंह पहले भी म्यूजिक वीडियोज में अपनी मौजूदगी से सभी को अपना दीवाना बना चुके हैं और अब इस लेटेस्ट नबंर के साथ उनका यही जादू फिर से नजर आएगा. Maidaan: Bholaa की रिलीज के दिन 'मैदान' का टीजर होगा रिलीज, सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म 23 जून को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (View Pic)
अभिषेक सिंह ने अपनी काबिलियत को लगातार साबित किया हैं, क्योंकि उनके म्यूजिक वीडियो ने व्यूवरशिप के नए रिकॉर्ड बनाए हैं. इसका पूरा क्रेडिट उनके शानदार व्यक्तित्व और बेहतर एक्टिंग स्किल्स को जाता है जिसके वजह से वो दर्शकों के साथ तुरंत जुड़ जाते हैं. 'याद आती है' में उन्होंने हार्डी संधू के साथ काम किया हैं, जो भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा नामों में से एक हैं. देखें वीडियो:
ऐसे में आईएएस अधिकारी अभिषेक को एटंरटेनमेंट की दुनिया में सफलता के पायदान पर चढ़ते हुए देखना काफी शानदार है. अभिषेक निस्संदेह देश में टॉप रेटेड म्यूजिक वीडियोज में बार-बार प्रदर्शित होने वाले सबसे अधिक मांग वाले अभिनेताओं में से एक बन गए हैं. Shah Rukh Khan ने लॉन्च किया Knight Club एक एक्सक्लूसिव ऐप, यह ऐप KKR के फैन्स को लाएगा उनकी पसंदीदा टीम के और करीब (Watch Video)
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)