बॉलीवुड

Shah Rukh Khan ने लॉन्च किया Knight Club एक एक्सक्लूसिव ऐप, यह ऐप KKR के फैन्स को लाएगा उनकी पसंदीदा टीम के और करीब (Watch Video)

इस ऐप के सबसे एक्साइटिंग फीचर्स में से एक इसका लॉयल्टी प्रोग्राम है, जहां प्रशंसकों को केकेआर के वफादार प्रशंसक होने के लिए रिवॉर्ड मिल सकता है. प्रशंसक ऐप से जुड़कर प्वाइंट्स हासिल कर सकते हैं

Shah Rukh Khan ने लॉन्च किया Knight Club एक एक्सक्लूसिव ऐप, यह ऐप KKR के फैन्स को लाएगा उनकी पसंदीदा टीम के और करीब (Watch Video)
यूपी तक (Photo Credits: Instagram)

Shah Rukh Khan Launches Knight Club App For KKR Fans: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सह-मालिक शाहरुख खान ने एक मजेदार वीडियो के साथ 'नाइट क्लब ऐप' लॉन्च किया हैं. इसकी टैगलाइन है "एकदुम फटाफटी ऐप". इस ऐप का मकसद सभी तरह के उत्साह को लाइव और सीधे फैन्स तक पहुंचाना है, जो कई तरह की सुविधाओं की पेशकश करता है, जो उन्हें पूरे क्रिकेट सीजन में बिजी और एंटरटेन रखेगा.

इस ऐप के सबसे एक्साइटिंग फीचर्स में से एक इसका लॉयल्टी प्रोग्राम है, जहां प्रशंसकों को केकेआर के वफादार प्रशंसक होने के लिए रिवॉर्ड मिल सकता है. प्रशंसक ऐप से जुड़कर प्वाइंट्स हासिल कर सकते हैं और अपनी एक्सक्लूसिव केकेआर मर्चेंडाइज के लिए रिडीम कर सकते हैं, और इससे उन्हें ऐसा अनुभव मिलेगा जो पैसो से नही खरीदा जा सकता है. इसके अलावा, कुछ लकी फैन्स को व्यक्तिगत रूप से केकेआर नाइट्स से मिलने का मौका मिल सकता है. देखें वीडियो:

ऐप में एक गेम ज़ोन भी होगा जहां प्रशंसक मैच-डे गेम्स में हिस्सा ले सकते हैं और विशेष पुरस्कार जीत सकते हैं. नाइट्स को बेहतर तरीके से जानना और खेल के टॉप पर बने रहना नाइट क्लब ऐप का मुख्य आकर्षण है, क्योंकि यह केकेआर कैंप में आर्टिकल्स, पिक्चर्स, वीडियो, आंकड़ों और अन्य के माध्यम से विशेष जानकारी देता है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2023 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).