बॉलीवुड

Shah Rukh Khan Attends ‘Loveyapa’ Screening: शाहरुख खान ने ‘लवयापा’ स्क्रीनिंग में की शिरकत, आमिर खान और जुनैद खान से गले मिलकर दिया खास पल (Watch Video)

मुंबई में ‘लवयापा’ की स्क्रीनिंग के दौरान बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान पहुंचे. यह फिल्म आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म है, जो 7 फरवरी को रिलीज होने जा रही है.

Shah Rukh Khan Attends ‘Loveyapa’ Screening: शाहरुख खान ने ‘लवयापा’ स्क्रीनिंग में की शिरकत, आमिर खान और जुनैद खान से गले मिलकर दिया खास पल (Watch Video)

Shah Rukh Khan Attends ‘Loveyapa’ Screening: मुंबई में ‘लवयापा’ की स्क्रीनिंग के दौरान बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान पहुंचे. यह फिल्म आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म है, जो 7 फरवरी को रिलीज होने जा रही है. इस खास मौके पर शाहरुख खान ब्लू शर्ट और डेनिम में बेहद कूल नजर आए, जबकि आमिर खान ने ब्लू कुर्ता और ब्लैक धोती पहनी थी. वहीं, जुनैद खान ने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक अपनाया. Aamir Khan के बेटे Junaid Khan ने थिएटर को बताया पहला प्यार, फिल्म और शोज दोनों में दिखा रहे हैं दम (LatestLY Exclusive)

इस शाम का सबसे खास पल तब आया जब शाहरुख खान और आमिर खान की मुलाकात हुई और दोनों ने गले मिलकर अपनी दोस्ती की झलक दिखाई. इसके बाद एसआरके ने जुनैद को भी गले लगाया, जिससे बाप-बेटे के बीच का यह पल और भी खास बन गया.

शाहरुख खान पहुंचे 'लवयापा' की स्क्रीनिंग में:

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

 

फिल्म ‘Loveyapa’ की यह स्क्रीनिंग जुनैद खान के बॉलीवुड डेब्यू को सेलिब्रेट करने का एक खास मौका था, जिसमें इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए. जुनैद की इस पहली फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह बड़े पर्दे पर अपनी क्या छाप छोड़ते हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2025 08:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).